JVVNL Bill Check, Pay & Download Online – जेवीवीएनएल बिल

राजस्थान में विद्युत वितरण और डिस्ट्रीब्यूशन का कार्य करने वाली कंपनी का नाम JVVNL है। JVVNL की Full Form और पूरा नाम Jaipur Vidyut Vitran Nigam Limited है। जेवीवीएनएल बिजली कंपनी राजस्थान राज्य के 12 जिलो में विद्युत सप्लाई का काम देखती है। इन सभी 12 जिलो में नए कनेक्शन से लेकर बिजली बिल चेक, भुगतान जैसे सभी कार्य जेवीवीएनएल द्वारा ही किये जाते है। अगर आपके एरिया में भी इस कंपनी से बिजली आती है तो आप अपना JVVNL Bijli Bill Check, Pay और Download Online ही कर सकते है। इस आर्टिकल में हम बिल चेक और पे करने की प्रक्रिया आसान भाषा में बताएँगे।

हमारे घरो और कमर्शियल प्लेसेस में जो इलेक्ट्रिसिटी आती है उसके खपत का रिकॉर्ड बिजली के मीटर में यूनिट के रूप में दर्ज होता रहता है। जितनी यूनिट हम इस्तेमाल करते है उसी के अनुसार हर महीने बिजली का बिल हमें मिल जाता है। जिसको भुगतान अंतिम तिथि से पहले जमा करना होता है। कुछ समय पहले तक हमें बिल आने का इंतज़ार करना पड़ता था, कई बार बिल हमें मिल भी नहीं पाता था, ऐसे में बिना बिल मिले भुगतान मुमकिन नहीं होता था। पर अब आप अपने JVVNL Bill Online Check कर सकते है। इसके अलावा JVVNL Rajasthan Electricity Bill की Payment भी Online की जा सकती है। जिसके बारे में विस्तार से आगे जानेंगे।

JVVNL Bill Check & Payment – जेवीवीएनएल बिल चेक

राजस्थान में कुल 33 जिले है जिनमे 7 अलग बिजली कंपनिया बिजली वितरण और देख रेख का कार्य करती है। जिनमे से एक का नाम Jaipur Vidyut Vitran Nigam Limited (JVVNL) है। JVVNL जयपुर, अजमेर, भरतपुर, अलवर, कोटा समेत 12 जिलो में विद्युत सप्लाई का काम करती है।

आपके घर, दूकान या अन्य किसी स्थान पर JVVNL से Bijli Supply होती है तो आप अपना JVVNL BIll Check और Pay Online ही कर सकते है। ऑनलाइन बिल चेक करने के लिए आपके पास आपना K Number होना चाहिए। ये नंबर सभी बिजली कनेक्शन के लिए अलग होता है। आप अपना K Number अपने किसी भी पुराने बिल से देख सकते है।

राजस्थान जेवीवीएनएल बिजली बिल चेक करने के 2 मुख्य तरीके है। पहला तरीका आप गूगल पे, फोनपे और पेटम जैसी किसी भी Mobile UPI App से बिल पेमेंट कर सकते है। दूसरा तरीका BijliMitra Website से बिल पेमेंट का है जहाँ से आप BilDesk के जरिए JVVNL Bill Pay कर सकते है। हमने नीचे इन दोनों तरीके से जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के बिल पे करने की प्रक्रिया सरल भाषा में बताई है।

PhonePe UPI से JVVNL Bill Check & Pay कैसे करे

आज के समय किसी भी तरह की ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए Mobile UPI सबसे आसान तरीका। Online Money Transfer से लेकर सभी तरह के Bill Payment UPI से किये जा सकते है। JVVNL Electricity Bill Payment भी आप Phonepe, Google Pay या Paytm इत्यादि UPI App से कर सकते है। नीचे हमने PhonePe Mobile UPI App से राजस्थान जेवीवीएनएल बिल भुगतान की प्रक्रिया बताई है।

  • सबसे पहले आपको अपने Mobile में PhonePe App ओपन करनी है।
  • App में आपको कई ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमे से आपको Recharge & Pay Bills के नीचे दिए Electricity पर क्लिक कर देना है।
JVVNL Electricity Bill Check
JVVNL Bill
  • अब अगले पेज में आपको Billers List दिखाई देगी जिसमे भारत के सभी राज्यों की बिजली कंपनियों के नाम होंगे।
  • इस Biller List में से आपको ‘Jaipur Vidyut Vitran Nigam ltd’ को सर्च करने उस पर क्लिक करना है, जैसा आप नीचे दिए स्क्रीनशॉट में भी देख पाएँगे।
Rajasthan JVVNL Electricity Bill Payment Online
Rajasthan Electricity Bill
  • अगले पेज पर आपको K Number के नीचे एक खाली बॉक्स दिखेगा, जिसमे आपको अपना K Number भरना है। जिसे आप अपने किसी भी पुराने बिल से पता कर सकते है।
  • JVVNL K Number भरने के बाद नीचे दिए Confirm बटन पर क्लिक कर दे।
  • अब आपकी स्क्रीन पर कनेक्शन धारक का नाम और बिल राशि दिखाई दे जाएगी, जिसका भुगतान करने के लिए नीचे दिए ‘Proceed to Pay’ बटन पर क्लिक कर दे।
JVVNL Bill Check Pay Download Online
  • अब आप PhonePe से जुड़े अपने बैंक अकाउंट से बिल पेमेंट कर पाएँगे।

Billdesk से JVVNL Bill Payment Online कैसे करे

अगर आप अपना JVVNL Bill Credit, Debit Card या Internet Banking से Pay करना चाहते है तो दूसरा तरीका हमने नीचे दिए है। BillDesk एक ऐसा Payment Platform है जहाँ से हम अपना JVVNL Electricity Bill ऑनलाइन कर सकते है। चलिए आगे बिल चेक और भुगतान की प्रक्रिया समझते है।

  • आपको सबसे पहले Jaipur Vidyut Vitran Nigam Limited Billdesk पेज पर जाना है। जहाँ आप इस डायरेक्ट लिंक से जा सकते है।
  • इस पेज पर आपको पहले विकल्प Bill Type में Bill Payment पर टिक करना है।
Billdesk JVVNL Bill Payment K Number
Billdesk JVVNL
  • उसके बाद अगले विकल्प K Number के आगे अपना K Number भरना है। इसके बाद अगले बॉक्स में अपनी ईमेल आईडी भर दे।
  • अब आपको वहां पर दिए Submit बटन पर क्लिक कर देना है। अब अगले पेज पर आपके बिजली बिल से संबधित डिटेल खुल जाएगी।
  • इस पेज पर आपका Account number, Bill Number, Due Date और Bill Amount इत्यादि जानकारी दिखाई देगी।
जेवीवीएनएल बिजली बिल चेक पेमेंट कैसे करे
जेवीवीएनएल बिल पेमेंट
  • JVVNL Bill Payment के लिए नीचे दिए Pay बटन पर क्लिक कर दे। जिसके बाद आपके सामने पेमेंट के सभी विकल्प खुल जाएँगे, जिसमे से आप किसी भी ऑप्शन से बिल भुगतान कर सकते है।

Jaipur Vidyut Vitran Nigam Limited (JVVNL) से संबधित आम सवाल

जेवीवीएनएल क्या है?

भारत में राजस्थान राज्य में विद्युत वितरण और देख रेख करने वाली बिजली कंपनी का नाम JVVNL है। JVVNL की Full Form है Jaipur Vidyut Vitran Nigam Limited.

JVVNL Electricity Bill Check कैसे करे?

राजस्थान के जिन लोगो के यहाँ JVVNL बिजली सप्लाई करता है वो JVVNL Official Website या Phonepe, GPay जैसे UPI App से Bill Check और Payment Online कर सकते है।

K Number क्या है? इसे कहाँ से पता करे?

अपना बिल ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको K Number की जरुरत पड़ती है। Jvvnl K Number सभी बिजली उपभोक्ताओं के लिए अलग होता है जिसे वो अपने किसी भी पुराने बिल से देख सकते है।

दोस्तों आज आपने जाना JVVNL Bill Check, Payment & Download कैसे करे? जेवीवीएनएल बिल भुगतान से संबधित अन्य सवाल आप कमेंट्स बॉक्स में लिखकर हमसे पूछ सकते है। ये जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।

Share This Post:

About Bijli Bill Help

दोस्तों, हम काफी समय से बिजली बिल और विद्युत विभाग से संबधित कार्य कर रहे है। इस ब्लॉग के माध्यम से हम भारत के सभी राज्यों के लोगो तक बिजली बिल और इलेक्ट्रिसिटी से संबधित जानकारी शेयर करना है, जिससे उन्हें सही जानकारी ऑनलाइन मिल सके।

Leave a Comment