1 Ampere में कितने Watt होते है? एम्पियर, वोल्ट और वाट किसे कहते है

दोस्तों हम हमारी वेबसाइट पर बिजली के बिल और इलेक्ट्रिक उपकरण से जुडी जानकारी आपके साथ शेयर करते है। बिजली को मापने के लिए वाट, एम्पेयर और वोल्ट जैसी यूनिट का उपयोग किया जाता है। इसलिए हम सब इलेक्ट्रिक उपकरणों पर उसके Ampere, Watt या Volt लिखे देखते है। 1 Amp में कितने Watt, Kilowatt और Voltage होते है? एम्पियर, वोल्ट और वाट की परिभाषा और इनका आपस में संबध क्या होता है? ऐसे सभी सवालो के जवाब हम आपको सरल भाषा में देंगे।

सीलिंग फैन, फ्रिज या एयर कंडीशनर जैसे बिजली के उपकरणों पर जब हम उनके Amp और Watt लिखे देखते है तो हमारे मन में ये सवाल आना लाजिमी है की ये एम्पियर या वाट किसे कहते है और क्या हम इनसे ये पता कर सकते है की ये उपकरण कितनी Power Consumption करता है। इसलिए ‘1 Ampere = Watt‘ इंटरनेट पर हजारो लोग रोज सर्च करते है। एक एम्पेयर में कितने वाट होते है ये पता करने के लिए आपको वोल्ट का भी पता होना जरुरी है तभी आपको वाट का पता चल पायगा।

Ampere to Watt Volt in Hindi
Amp Watt Volt

Ampere, Watt और Voltage किसे कहते है?

Ampere to Watt या Amp to Volt Convert समझने के लिए आपको सबसे पहले ये पता होना जरुरी है एम्पियर, वाट या वाल्ट किसे कहते है- इनका अर्थ और परिभाषा क्या है। नीचे हमने इन तीनो यूनिट की सिंपल परिभाषा के जरिए आपको इनके बारे में समझाया है उसके बाद हम इनके आपस में संबध जानेंगे।

एम्पियर किसे कहते है – Ampere Definition in Hindi

Ampere को Amp भी कहाँ जाता है। बिजली के प्रवाह को मापने की यूनिट एम्पियर होती है। एक ही दिशा में फ्री इलेक्ट्रान का बहना Current कहलाता है और Current को मापने की यूनिट को ही एम्पियर कहाँ जाता है। जिस तरह जब आप गेहूं खरीदने जाते है तो वो किलोग्राम में आता है ऐसे ही दूध लीटर में आता है और बात अगर करंट की तो उसे मापने की यूनिट एंपियर कहलाती है।

Amps को समझने के लिए हम पानी के पाइप का उदाहरण लेते है। पानी के पाइप में बहने वाले पानी की तुलना हम एम्पियर से कर सकते है। जितना पानी पाइप में प्रवाह करता है उतना ही ज्यादा Amp होगा या फिर एक दिशा से दूसरी दिशा तक जितने इलेक्ट्रान प्रवाह करते है उतना ही अधिक एम्पियर (करंट) होगा। Electron की संख्या के आधार पर एम्पियर की परिभाषा दी जाए तो वो होगी 1 AMP = 6.25 × 10¹⁸ Electron.

वोल्टेज किसे कहते है – Volt Definition in Hindi

वोल्टेज की परिभाषा – करंट को एक दिशा में प्रवाहित करने के लिए जिस दबाव का इस्तेमाल होता है वो Voltage कहलाता है। जितनी ज्यादा वोल्टेज होगी उतनी हे तेज़ गति से करंट पास होगा, यानी वोल्टेज ज्यादा होगी तो करंट भी अधिक पहुचेगा। Volts को भी हम पानी के पाइप के उदाहरण से समझ सकते है जितना प्रेशर पानी पर पड़ेगा उतना ही ज्यादा पानी पाइप से निकलेगा। यानी Voltage जब बढती है तो पॉवर ज्यादा मिलती है।

Ampere और Voltage में अंतर (Difference) समझा जाए तो Amps इलेक्ट्रान प्रवाह की संख्या होती है और Volts वो दबाव होता है जो इलेक्ट्रान पर प्रवाह करने के लिए डलता है।

वाट किसे कहते है – Watt Definition in Hindi

Voltage और Ampere मिलकर जो Power बनाते है, उस पॉवर को मापने की यूनिट Watt कहलाती है। जितनी अधिक वोल्टेज और एम्पियर होगे उतनी ही ज्यादा वाट बिजली पैदा होगी। पानी के पाइप के उदाहरण से समझे तो जितना अधिक पानी पर प्रेशर और गति होगी उतना ही अधिक पानी पाइप से बाहर आएगा। यहाँ पानी से बाहर निकले पानी की तुलना पॉवर (वाट) से की जा सकती है।

  • Watt = Amp x Volt

1 Ampere में कितने Watts, Volts होते है?

1 एम्पियर में कितने वाट होते है या 1 एम्पियर कितने वोल्ट के बराबर होता है? ऐसे बहुत से सवाल इंटरनेट पर रोजाना खोजे जाते है। हालाँकि Amp to Watt Calculate करना बिना Volt के मुमकिन नहीं है। Amps, Volts या Watts किसी भी एक का पता करने के लिए हमें दूसरी दोनों यूनिट का पता होना जरुरी है तभी आप जान पाएँगे। उदाहरण के लिए Ampere to Watt जानने के लिए Voltage पता होनी चहिये या Voltage पता करने के लिए हमें Amp और watt पता होने जरुरी है। नीचे दिए फॉर्मूले से आप आसानी से एम्प, वाट या वाल्ट का पता कर सकते है। नीचे दिए मानक DC Current के लिए ही मान्य होंगे।

  • Watts = Amps x Volts
  • Amps = Watts / Volts
  • Volts = Watts / Amps

उदाहरण के लिए हमारे घर में 240 Voltage पर Electricity आ रही है और कोई उपकरण 2 Amps का है तो वो उस उपकरण की Power Consumption होगी 240 x 2 = 480 Watts. इसी तरह हम Amp, Watt और Volt Calculate कर सकते है जो आप नीचे example के जरिए देखेंगे।

Wattage = Ampere x Voltage

  • 1 Amp x 120 Volts = 120 Watts
  • 1 Amp x 240 Volt = 240 Watts
  • 5 Amps x 120 Volts = 600 Watts
  • 5 Amps x 240 Volts = 1200 Watts
  • 10 Amps x 240 Volts = 2400 Watts

Voltage = Wattage / Ampere

  • 240 Watts / 2 Amps = 120 Volts
  • 2400 Watts / 10 Amps = 240 Volts
  • 600 Watts / 5 Amps = 120 Volts

जाने – आपके राज्य में 1 बिजली यूनिट रेट क्या है

एम्पेयर कैसे निकाले? वाट और वोल्टेज से Ampere निकाले

अब आप जान गए है कि वोल्टेज, वाट और एम्पेयर क्या होते है? बहुत से लोगो का एक और आम सवाल होता है की एम्पेयर कैसे निकाले (How to Calculate Amp)? दोस्तों एम्प निकालने के लिए आपको Voltage और Watt का पता होना जरुरी है। इन दोनों यूनिट की मदद से आप आसानी से एम्पेयर पता कर सकते है। नीचे हमने AMP निकालने का Formula दिया है। उससे जानते है एम्पेयर कैसे निकाले

Ampere = Wattage / Voltage

  • 600 Watts / 120 Volts = 5 Amps
  • 2400 Watts / 240 Volts = 10 Amps

जाने – किलोवाट और यूनिट (KWH) क्या होते है

Ampere Watt और Volt से संबधित आम सवाल

Ampere में कितने Watt होते है – 1 AMP = Watt?

AMP से Watt निकालने का फार्मूला होता है Watts = Amps x Volts. जिसका मतलब 240 Volt पर 1 AMP में 240 x 1 = 240 Watts होगा। 120 Volt में 1 Amp में 120 Watts होंगे।

Volt और Ampere में अंतर क्या होता है?

AMP बिजली प्रवाह होने की यूनिट को कहते है वही जिस दबाव (प्रेशर) से करंट बह रहा है वो वोल्टेज कहलाता है।

Ampere कैसे निकाले?

एम्पेयर निकालने के लिए आपको वाट और वोल्टेज का पता होना जरुरी है। Ampere = Wattage / Voltage. यानि वाट को वोल्टेज से भाग देने पर आपको एम्पेयर मिल जाता है।

वोल्टेज किसे कहते है

करंट को एक दिशा में प्रवाहित करने के लिए जिस दबाव का इस्तेमाल होता है उस दबाव/बल को Voltage कहते है।

दोस्तों आज हमने आपको बताया है एम्पियर, वोल्ट और वाट किसे कहते है – Amps, Watts & Volts in Hindi? इसके साथ आपने ये भी जाना 1 एम्पियर में कितने वाट और वाल्ट होते है। बिजली की इन इकाइयों से संबधित अन्य कोई भी सवाल आप कमेंट्स बॉक्स में लिखकर हमसे पूछ सकते है।

Share This Post:

About Bijli Bill Help

दोस्तों, हम काफी समय से बिजली बिल और विद्युत विभाग से संबधित कार्य कर रहे है। इस ब्लॉग के माध्यम से हम भारत के सभी राज्यों के लोगो तक बिजली बिल और इलेक्ट्रिसिटी से संबधित जानकारी शेयर करना है, जिससे उन्हें सही जानकारी ऑनलाइन मिल सके।

1 thought on “1 Ampere में कितने Watt होते है? एम्पियर, वोल्ट और वाट किसे कहते है”

  1. यहा पुछा गया है कि १ एम्पीयर में कितने वॉट होते है??
    आपने कहा कि वॉट=एम्पीयरxवोल्ट
    अगर किसी उपकरण का एम्पीयर १ है और वोल्ट २४० है तब वॉट भी २४० ही होगा।
    लेकिन यदि एम्पीयर १ है और वोल्ट १२० है तब क्या उस उपकरण का वॉट १२० होगा??

    Reply

Leave a Comment